Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेलेब लाइफ:अनुष्का शर्मा के साथ बेटी वामिका की परवरिश करने पर बोले विराट कोहली, ‘ये हमारे लिए जिंदगी बदलने वाला अनुभव है’

एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली 11 जनवरी, 2021 को एक बेटी के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। जन्म के समय से ही दोनों अपनी नन्ही बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच विराट ने पिता बनने के बाद लाइफ में आए बदलावों पर बात की है।

विराट ने कहा, ‘चीजें बहुत ही तेजी से बदल गईं। आपको अब उस नन्ही सी जान के हिसाब से खुद को ढालना पड़ता है जो पूरी तरह से हर चीज के लिए पहले मां और फिर पिता पर निर्भर है। बच्ची का हम मिलकर ख्याल रखते हैं, मैं और अनुष्का इस बात को खूब एन्जॉय भी करते हैं। ये जिंदगी बदलने वाला यानी लाइफ चेंजिंग अनुभव है। ये अनुभव उन सब चीजों से जुदा है जो हमने साथ में पहले कभी अनुभव की हैं। अपनी बच्ची को हंसते हुए देखने का सुख, मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं अंदर से अपनी फीलिंग बता नहीं सकता। ये बहुत ही बेहतरीन समय है।’

2017 में हुई थी शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2013 में डेटिंग शुरू की थी। इसके बाद से दोनों को विरुष्का कहा जाने लगा और दोनों की शादी की अटकलें भी लगने लगीं। अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के फ्लोरेंस में शादी की थी। शादी के 3 साल एक महीने बाद दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ है। विराट अभी 32 साल के हैं और अनुष्का भी 32 की।

2020 में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें अनुष्का पोल्का डॉट ड्रेस पहने दिखाई दे रही थीं और उनके साथ विराट कोहली भी खड़े हुए थे। फोटो के कैप्शन में लिखा था, “और तब हम तीन हो जाएंगे।”

आखिरी बार ‘जीरो’ में दिखी थीं अनुष्का

अनुष्का के काम की बात करें तो वे एक्ट्रेस के तौर पर आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में दिखाई दी थीं। बतौर प्रोड्यूसर पिछले साल उनकी वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ काफी पॉपुलर हुई थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘बुलबुल’ भी प्रोड्यूस की, जो 24 जून 2020 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *