Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महिला विधायक का थाने में धरना

जोधपुर

जोधपुर का रातानाडा थाना फिर से सुर्खियों में है। अभी लवली कंडारा एनकाउंटर मामला शांत नहीं हुआ और अब शेरगढ़ विधायक और उनके पति ने थाने में धरना दे दिया है। कांग्रेस विधायक के जेठ के बेटे का पुलिस ने चालान काटा तो विधायक पति सहित थाने पहुंच गईं। विधायक और उनके पति ने पुलिस को धमकाया और जमकर हंगामा किया। दरअसल उनके रिश्तेदार शरीब पीकर गाड़ी चला रहे थे, इसलिए मोटर व्हीकल (MVI) एक्ट के तहत उनका चालान काटा गया। इस पर विधायक ने पुलिस से कहा कि क्या हो गया शराब पी ली तो, बच्चे हैं पी लेते है। इधर, विधायक के पति पुलिसकर्मी को विधायक के सामने कुर्सी पर बैठने पर भी टोकते नजर आए। जिस लड़के का चालान काटा गया वो विधायक के जेठ मोती सिंह का बेटा है। युवक का नाम पारस राठौड़ (25) है, जो जोधपुर से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *