टी-20 वर्ल्ड कप में आज टूर्नामेंट का 5वां क्वालिफायर मुकाबला पापुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया, जिसे स्कॉटलैंड ने अंतिम ओवर में 17 रनों से जीतकर अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 9 विकेट पर 165 रन बनाए। टीम के लिए रिची बेरिंगटन ने 46 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली। जवाब में पापुआ न्यू गिनी की टीम 19.3 ओवर के खेल में 148 रनों पर ऑलआउट हो गई। नॉर्मन वनुआ ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। जबकि स्टॉटलैंड के लिए जोश डेवी ने चार विकेट चटकाए।