Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोर्ट के फैसले को सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया सही, कहा- देश में धन-बल नहीं हमारा कानून सर्वोच्च

मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी गई है। कोर्ट ने 14 अक्तूबर को सुनवाई के बाद सुरक्षित रखे फैसले को सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद आर्यन को अभी भी अपने दिन जेल में भी गुजारने होंगे। यह चौथी बार है जब इस मामले में आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज की गई है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी खारिज हो गई।

कोर्ट के इस फैसले के बाद अब आर्यन खान की जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की जाएगी। वहीं, आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने पर एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े ने सत्यमेव जयते कहा। दूसरी तरफ अभिनेता शाहरुख खान के प्रसंशक कोर्ट के बाहर जमा होकर आर्यन खान के जमानत की मांग कर रहे हैं। जबकि कोर्ट पर  सोशल मीडिया पर फैंस अलग- अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *