Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से बारिश:40-50 KM की स्पीड से चलेगी हवा

जयपुर

राजस्थान में आज मौसम साफ है, लेकिन कल बदलाव देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जोधपुर संभाग में 23 और 24 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही वहां के किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। खरीफ की फसल जो कटाई के बाद खेतों या मंडियों में खुली पड़ी है, उसे सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है।

जयपुर मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जोधपुर संभाग के नागौर, जोधपुर जिलों में 23 और 24 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का प्रभाव राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर के लिए गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अक्टूबर को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *