Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो ट्रेलर भिड़े, जिंदा जल गए ड्राइवर-क्लीनर:जयपुर-अजमेर पर टक्कर के बाद लगी आग

अजमेर

किशनगढ़ के जयपुर-अजमेर हाईवे पर दो ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। शुक्रवार रात 12 बजे हुए इस हादसे में एक ट्रेलर के ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जल गए। वहीं दूसरे ट्रेलर के घायल चालक को यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती कराया है। आग लगने से हाईवे पर यातायात ठप हो गया। दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।

किशनगढ़ के जयपुर-अजमेर हाईवे पर फायर स्टेशन के सामने हुए इस हादसे के पीछे एक बार फिर लापरवाही नजर आई। शॉर्ट कट के कारण जयपुर से अजमेर की तरफ रॉन्ग साइड में ड्राइव कर एक खाली ट्रेलर हाईवे पर आया। खाली ट्रेलर की भिड़ंत अजमेर से जयपुर की ओर जा रहे दूसरे सीमेंट से भरे ट्रेलर से हो गई। इसमें खाली ट्रेलर के चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। भिड़ंत के बाद ट्रेलर ने आग पकड़ ली। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और दोनों तरफ का यातायात जाम हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *