Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ब्यावर में 80 साल पहले घर में किया प्रयोग, अब 10 करोड़ का सालाना कारोबार

अजमेर

अजमेर से करीब 50 किमी दूर ब्यावर में करीब 50 से ज्यादा दुकानों में तिलपट्टी बनने का काम इस समय शबाब पर है। हल्की सर्दी आते ही तिलपट्टी का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो जाता है। एडवांस ऑर्डर के चलते व्यवसायियों पर समय पर माल सप्लाई का दबाव रहता है।

यहां करीब पच्चीस से तीस थोक विक्रेता और सौ से ज्यादा फुटकर विक्रेता हैं। तिल से व्यंजन बनाने वाले सैकड़ों कारीगरों को साल भर रोजगार मिलता है। व्यापारी प्रदीप सिंह के मुताबिक तिलपट्‌टी का सालाना कारोबार दस करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *