Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वकार यूनिस ने कहा- हिंदुओं के सामने रिजवान का नमाज पढ़ना खास

नई दिल्ली

टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वकार यूनिस ने कहा है कि मैच खत्म होने के बार मोहम्मद रिजवान का हिंदुओं के सामने नमाज पढ़ना उनके लिए बेहद खास था। इसके बाद हर्षा भोगले और वेंकटेस प्रसाद जैसे दिग्गजों ने उनकी क्लास लगा दी। विवाद बढ़ने के बाद यूनिस ने अपने बयान पर माफी मांगी और कहा कि खेल लोगों को जोड़ता है। हर्षा भोगले ने यूनिस के बयान को खतरनाक बताते हुए कहा था कि क्रिकेट जगत को साथ आने की जरूरत है। वहीं वेंकटेस प्रसाद ने उनके बयान को शर्मनाक करार दिया था। 

वकार ने ट्वीट के जरिए अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा “मैंने उस समय की गहमा-गहमी में कुछ ऐसा कह दिया जो मैं नहीं कहना चाहता था। इससे कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने जान बूझकर यह नहीं किया। यह एक गलती थी। खेल लोगों को जोड़ता है चाहे वो किसी भी जाति, रंग या धर्म के हों।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *