Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा, शाकिब चार रन बनाकर आउट, मोईन अली ने लगातार दो विकेट झटके

अबू धाबी

टी-20 वर्ल्डकप के ग्रुप ए में आज बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 26 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लैंड के मोईन अली ने दो लगातार गेंदों पर दोनों विकेट लिए हैं। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत के बाद इंग्लैंड को हौसले बुलंद हैं, जबकि श्रीलंका से हारने के बाद बांग्लादेश की टीम वापसी करने को बेताब है। अबू धाबी के मैदान में होने वाले इस मैच में ज्यादा रन बनने की संभावना नहीं है और पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगी। ऐसे में बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड को हराकर उलटफेर कर सकती है, लेकिन कागजों पर इंग्लैंड की टीम ज्यादा मजबूत है। इंग्लैंड के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। वहीं बांग्लादेश अबू धाबी के हालातों का फायदा उठाकर जीत दर्ज करना चाहेगी। 

बांग्लादेश को अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और सेमीफाइनल में बने रहने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा। वहीं इंग्लैंड पहले मैच में बड़ी जीत दर्ज कर चुका है और अपने बाकी मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा। ग्रुप-1 में इंग्लैंड पहले नंबर पर रहने की प्रबल दावेदार है, जबकि बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को भी हराना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *