नई दिल्ली
देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। कोई भी त्योहार मिठाइयों और पकवान के बिना अधूरे माने जाते हैं, इसमें भी दीपावली को काफी खास माना जाता है। पर डायबिटीज रोगियों के लिए मिठाइयों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। यही कारण है कि डायबिटीज के शिकार लोगों को हर त्योहार पर मन मार कर रहना पड़ जाता है। विशेषकर जिन लोगों को हाई डायबिटीज की समस्या होती है, उनके लिए तो त्योहारों पर मिठाई खाना किसी सपने की तरह हो जाता है, पर इस बार ऐसा नहीं होगा।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज के रोगियों को खाने के लिए हमेशा उन्हीं चीजों का चयन करना चाहिए, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। तो आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आखिर दीपावली के इस त्योहार में डायबिटीज रोगी कौन सी मिठाइयां खा सकते हैं? ध्यान रखने वाली बात यह है कि घर पर ही बनी मिठाइयां आपके लिए ज्यादा अच्छी होती है क्योंकि इनमें मीठेपन को आप अपने हिसाब से संयोजित कर सकते हैं। मिठाइयों के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।