Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रतियोगिता में विजेता रही बेटियों का स्वागत

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 26वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17-19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग) के 17 व 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में टाउन के व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीमें विजेता रही। गांव नंदराम की ढाणी की ढाणी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम ने फाइनल में नगराना की टीम को 58-8 से व 19 वर्षीय छात्रा वर्ग की टीम ने भादरा को 30-20 के अन्तर से हराकर विजेता की ट्रॉफी जीती। गुरुवार को विजेता टीमों के खिलाड़ियों का व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वागत व सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *