Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नि:शुल्क आर्टिफिशियल लिम्ब माप शिविर कल

  • चयनित दिव्यांगों का होगा नि:शुल्क आॅपरेशन, मिलेंगे कृत्रिम अंग
    श्रीगंगानगर।
    नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा जन्मजात दिव्यांग जांच, आॅपरेशन के लिए चयन व आॅर्टिफिशियल लिम्ब माप शिविर शनिवार को आयोजित किया जाएगा। सेलिब्रेशन पैलेस में यह शिविर प्रात: 9 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। समाज सेवी ओमप्रकाश सुखीजा ने बताया कि आस्था किडनी एवं जनरल हॉस्पीटल का शिविर में सहयोग रहेगा। शाखा संयोजक बिंदू गोस्वामी ने कहा कि संस्था द्वारा पूर्व पोलियो आॅपरेशन, दवाई, केलिपर, व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल, वैशाखी, एक्स-रे, यूरेनियन, ब्लड टेस्ट आदि सभी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती है। उदयपुर से आए शिविर प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि इस शिविर में चयनित दिव्यांगों का नि:शुल्क आॅपरेशन उदयपुर स्थित संस्थान हॉस्पीटल में किया जाएगा। दुर्घटना में हाथ-पैर गंवाने वाले दिव्यांगों का शिविर में माप लिया जाएगा तथा आगामी माह की निश्चित तिथि को दूरभाष द्वारा सूचना दे कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। शिविर की तैयारियां जोरों-शोरों से जारी है। शिविर में आधार कार्ड की फोटोप्रति तथा दिव्यांगता दशार्ते दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आने का आह्वान किया गया है। ताकि चयन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *