Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टाटा मोटर्स की ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी से साझेदारी

नई दिल्ली

आज जब भारत ने वैक्सिनेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है और ज्यादा से ज्यादा लोगों ने दफ्तर जाना फिर से शुरू कर दिया है, ऐसे में शेयर्ड मोबिलिटी का मार्केट फिर तेजी से खुल रहा है। देश भर में सितंबर 2021 को XPRES –T EV (एक्सप्रेस-टी ईवी) की लॉन्चिंग के बाद भारत के प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माताओं में से एक Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने BluSmart Mobility (ब्लू स्मार्ट मोबिलिटी) के साथ दिल्ली-एनसीआर में अपने ऑल-इलेक्ट्रिक फ्लीट का विस्तार करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके लिए कंपनी ने 3500 एक्सप्रेस टी ईवी सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रिक वाहनों के मार्केट की महत्वूर्ण उपलब्धि है क्योंकि अब ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता पर्यावरण-हितैषी वाहनों में सफर को प्राथमिकता देने लगे हैं।

टाटा मोटर्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (कॉमर्शियल) के हेड रमेश दोराईराजन ने कहा, “एक्सप्रेस-टी ईवी के साथ टाटा मोटर्स ने अपने फ्लीट ग्राहकों के लिए विशेष रूप से इलेक्ट्रिक सेडान का विकास किया है। हम ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी के साथ साझेदारी कर बेहद खुश हैं। दिल्ली-एनसीआर में इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े को विकसित करने के लिए उनकी लगातार कोशिश के लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। एक्सप्रेस-टी-ईवी वाहन आदर्श आकार की बैटरी के साथ आता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सॉल्यूशन दिया गया है, जो वाहनों के स्वामित्व की कम लागत को सुनिश्चित करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *