भीलवाड़ा
भीलवाड़ा के देवली कस्बे में गुरुवार शाम दो बेटियों ने अपने पिता की प्रेमिका को बीच सड़क पर जमकर पीटा। इससे पहले बेटियों को जब भनक लगी कि पिता प्रेमिका के साथ कार में बैठकर कहीं जा रहे हैं तो वे बाजार में पहुंच गई। यहां कार रोकने की कोशिश की, लेकिन पिता डर के बाद बेटी पर गाड़ी चढ़ाने लगा। यह ड्रामा करीब 1 घंटे तक चला।