Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिवाली पर जलाएं गोबर के दीपक

भीलवाड़ा

दिवाली आते ही बाजार में मिट्टी के दीपक की डिमांड बढ़ गई है। इसी के बीच भीलवाड़ा के कोटड़ी कस्बे में स्थित एक गोशाला ने दीपक को लेकर अनूठा प्रयोग किया है। गोशाला में गाय के गोबर और मुल्तानी मिट्टी से सुंदर दीपक बनाए गए हैं। गोशाला में हुआ यह पहला प्रयोग 3 राज्यों में लोगों को लुभा रहा है। सितंबर महीने में शुरू किए गए इस कार्य के लिए अब तक राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में से करीब 5 लाख दीपक के ऑर्डर गोशाला को मिल चुके हैं। गोशाला प्रबंधन इस अनूठे प्रयोग को लेकर काफी खुश भी है। क्योंकि उनके इस प्रयोग से लोग अपने परंपरागत दीपक की तरफ फिर से रुझान कर रहे हैं, जिससे गांव के लोगों को भी रोजगार मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *