Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

घर-घर हुआ लक्ष्मी पूजन, सुख समृद्धि की कामना

बीकानेर. धन की देवी लक्ष्मी का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया। घर-घर और दुकानों -प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी का पूजन कर आरती की गई। घर-परिवार के सदस्य लक्ष्मी पूजन के श्रेष्ठ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन कर लक्ष्मी की कृपा और सुख -समृद्धि की कामना की। इस दौरान महासरस्वती, महाकाली और कुबेर का भी पूजन किया । लक्ष्मी पूजन के लिए बुधवार को घरों में तैयारियां चलती रही। वहीं बाजारों में खरीदारी का दौर चलता रहा। घरों में लक्ष्मी पूजन स्थलों को रंग -बिरंगी रोशनियों और सजावटी सामना से सजाया गया। शहर के बाजारों में लक्ष्मी पूजन के लिए चना, बीज, मक्खनदाना, महल -माळिया, लक्ष्मीजी का पाना, मिट्टी से बनी हटड़ी, कुलड़, दीपक सहित विभिन्न पूजन सामग्री खरीदने का दौर चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *