अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघर में रिलीज हो गई है और सितारे इसका जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में कटरीना और अक्षय कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। रविवार को अक्षय और कटरीना मेहमान बनकर कपिल के शो में आए और जमकर मस्ती की। इसके कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कटरीना जैसे ही शो में आईं तो अर्चना पूरन सिंह को उन्होंने हैलो कहा और फिर कपिल से मिली।