Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नागौर के CISF अधिकारी ने कानपुर में खुदकुशी की

नागौर

CISF में एडिशनल सब इंस्पेक्टर नागौर के मांगीलाल ने रविवार को अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ASI उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले में घाटमपुर के नेयवेली पावर प्लांट की सुरक्षा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर कानपुर की पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर पहुंचे परिजनों ने CISF के डिप्टी कमांडेंट पर ASI मांगीलाल को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने पूरा खुलासा नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *