चंडीगढ़
कोरोनाकाल में लोगों की मदद करके चर्चा में आए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं? पंजाब की सियासत में अचानक यह सवाल तेजी से फैल गया है। पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिद्धू सोनू सूद से मिलने के लिए मोगा पहुंच सकते हैं। सिद्धू के आने की खबर मिलते ही मोगा में सोनू के घर पर हलचल बढ़ गई है। कड़े बड़े प्रशासनिक और पुलिस के अफसर वहां पहुंचे हैं और सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
सोनू सूद शुक्रवार को ही चंडीगढ़ में CM चरणजीत चन्नी से मिले थे। उनके साथ पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी भी थे। यहां क्या बात हुई, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। मीटिंग और उसके ब्यौरे को कांग्रेस ने पूरी तरह से गुप्त रखा है। पूरे मामले पर कल सोनू सूद प्रेस कान्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। इससे पहले सोनू सूद को AAP की तरफ से CM चेहरा बनाने की भी चर्चा फैली थी।