Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में बिजनेसमैन को केक बॉक्स में बम भेजा

जयपुर

जयपुर के पॉश इलाके राजा पार्क के पास पंचवटी सर्किल के पास गारमेंट के व्यापारी को केक में बम भेजा गया। इससे हड़कंप मच गया। बम के साथ बकायदा टाइमर लगाया गया। साथ ही इसमें एक लेटर भेजकर 10 लाख की फिरौती भी मांगी गई। बम मिलने की सूचना के बाद बीडीएस (बॉम्ब डिफ्यूज स्क्वाड) और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची और बम को डिफ्यूज किया गया। यूनिट जांच कर रही है कि ये वास्तव में बम विस्फोट के लिए या फिर डराने के लिए लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *