Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

BCCI को टैक्स छूट मिलती रहेगी, आईटी ट्रिब्यूनल ने कहा- IPL के कारण नहीं छीन सकते बोर्ड का हक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक बड़ी राहत मिली है। देश में इनकम टैक्स से जुड़े विवादों पर फैसला सुनाने वाली संस्था इनकम टैक्स अपैलेट ट्रब्यूनल (ITAT) ने कहा है कि बोर्ड को टैक्स से मिल रही छूट जारी रहेगी।

ITAT ने कहा कि BCCI की छूट सिर्फ इसलिए समाप्त नहीं कर सकते कि वह IPL से मोटी कमाई कर रहा है। बोर्ड इनकम टैक्स एक्ट 12A के तहत बतौर एक सोसाइटी रजिस्ट्रेशन का हकदार है। जब तक वह देश में क्रिकेट को प्रोमोट करता रहेगा, उसकी छूट जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *