अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने 100 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। फिल्म दिसंबर के पहले हफ्ते में इस OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। संभावना है कि फिल्म 5 दिसंबर को ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
हाल ही में आई इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई सूर्यवंशी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म 100 से ज्यादा का बिजनेस इंडियन मार्केट में कर चुकी है। अभी भी फिल्म को दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है।