नरमा की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने जताया विरोध
by seemasandesh
प्रशासन से खरीद व्यवस्था सुचारू करने की मांग हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन धानमंडी में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में नरमा लेकर पहुंचे किसान उस समय आक्रोशित हो गए जब दोपहर तक उनकी कृषि जिन्स की खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। आक्रोशित किसानों ने कृषि उपज मण्डी समिति के समक्ष एकत्रित होकर विरोध जताते हुए शीघ्र नरमा की बोली शुरू करने की मांग की। किसानों ने अधिकारियों से बात करनी चाही लेकिन उन्हें कार्यालय में कोई जिम्मेवार नहीं मिला।