Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोवीशील्ड की डोज में गैप कम नहीं होगा

नई दिल्ली

जिन लोगों ने कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज के बीच 12 हफ्तों का अंतर रखा था, उनमें बेहतर इम्यून सिस्टम तैयार हुआ है। सीरो सर्वे के मुताबिक इससे इन लोगों को तुरंत किसी भी बूस्टर डोज की जरूरत नहीं है। इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक्सपर्ट्स ने देश में दो डोज के बीच के अंतर को कम करने की किसी भी संभावना से इनकार किया है। अभी कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज के बीच में 12 से 16 सप्ताह का अंतर रहता है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि रिपोर्ट को विचार के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपा जाएगा। सूत्र ने कहा है कि हम नियमित आधार पर डेटा की समीक्षा कर रहे हैं और हमने बड़े पैमाने पर उपलब्ध टीकाकरण के डेटा का भी अध्ययन किया है। कोई भी निर्णय वैज्ञानिक तथ्यों को देखकर ही लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *