Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत में सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाली कंपनी बनी ONGC, रिलायंस को भी पीछे छोड़ा

मुंबई

सरकारी कंपनी ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने रिकॉर्ड हासिल किया है। देश में किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाली कंपनी बन गई है। इसने सितंबर तिमाही में 18,347.73 करोड़ रुपए का फायदा कमाया है।

इंडियन ऑइल के नाम था रिकॉर्ड
अभी तक किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा फायदा कमाने का रिकॉर्ड भी सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के नाम था। इस कंपनी ने मार्च 2013 की तिमाही में 14,513 करोड़ रुपए का फायदा कमाया था। हालांकि टाटा स्टील ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा और उसने मार्च 2018 में 14,688 करोड़ रुपए का फायदा कमाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *