अलवर
अलवर के किशनगढ़बास-अलवर रोड पर बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। सड़क किनारे लगी रेलिंग कार के आर-पार हो गई। उसमें सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए। ड्राइवर सहित 2 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, ऋषभ जैन (21), अभिषेक जैन (31), नेहा जैन (34), तन्मय (9) खुद की कार से रेवाड़ी से अलवर आ रहे थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे किशनगढ़बास के निकट बम्बोरा की घाटी में मोड़ पर कार का बैलेंस बिगड़ गया। कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर की लोहे की मोटी व चौड़ी रेलिंग कार के आर-पार हो गई। गनीमत रही किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई। कार चला रहे अभिषेक को पैर में हल्की चोट आई है। वहीं एक अन्य को भी मामूली चोट लगी है।