नई दिल्ली
नवंबर महीने में कई जरूरी काम करनें की आखिरी तारीख है। पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। ऐसा न करने पर उनकी पेंशन रुक सकती है। इसके अलावा अगर आप होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो LIC हाउसिंग फाइनेंस का खास होम लोन ऑफर इस महीने खत्म हो रहा है। हम आपको ऐसे ही कुछ कामों के बारे में बता रहे हैं जो आपको इस महीने निपटानें हैं।
लाइफ सर्टिफिकेट जमा करें
पेंशनर्स को अपनी पेंशन को पाते रहने के लिए हर साल 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इस लाइफ सर्टिफिकेट का मतलब होता है कि पेंशनर जीवित है। पेंशनर्स को पेंशन पाते रहने के लिए 30 नवंबर तक हर हाल में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा, ताकि उनकी पेंशन रुक न जाए।
LIC हाउसिंग फाइनेंस में होम लोन के लिए अप्लाई
LIC हाउसिंग फाइनेंस ने 2 करोड़ रुपए तक के होम लोन के लिए होम लोन की दर घटाकर 6.66% कर दी है। यह ऑफर 30 नवंबर तक लिए गए होम लोन पर ही लागू होगी। इसके बाद से कंपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है।