चंडीगढ़
पंजाब के CM चरणजीत चन्नी आज फिर दिल्ली जाएंगे। लुधियाना में उनकी पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू के साथ चुनावी रैली है। इसके बाद वह दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में उनकी पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात होगी।
पंजाब में साढ़े 3 महीने बाद चुनाव हैं। ऐसे में दिल्ली में इसे लेकर कांग्रेस का मंथन होगा। दिल्ली में बैठे नेता सीएम चन्नी को अपनी रणनीति बताएंगे। इसे कांग्रेस के वोट बैंक को मजबूत करने के लिहाज से पंजाब में सरकार लागू करेगी।