भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री प्रियंका पंडित सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियों शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री शानदार डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल दिखाई दे रही हैं। शॉर्ट टॉप पहने हुए प्रियंका का यह डांस देख फैन्स उनके इस बोल्ड अंदाज के कायल हो गए है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका पंडित ने कैप्शन में लिखा, ”बलमजी।” अभिनेत्री भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के गाने ‘खाके जरदा पनवा’ पर जबरदस्त डांस कर रही हैं।