हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ऐलान कर दिया है कि साल 2022 की ईद के मौके पर उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी। इसका सीधा फायदा अजय देवगन की मेडे (रनवे 83 बदला हुआ नाम) और टाइगर की हीरोपंती 2 को होगा। पिछले एक दशक से सलमान की फिल्मों के लिए ईद की डेट्स रिजर्व रहती आई हैं, जिनमें से ज्यादातर फिल्में 200 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली रही हैं। आइए जानते हैं पिछले 10 सालों में सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वालीं फिल्में और उनका कमाई कैसी रही हैं-
कई फ्लॉप फिल्मों के चलते सलमान खान का करियर पटरी से उतरता नजर आ रहा था, इसी बीच साल 2009 में उनकी फिल्म वॉन्टेड रिलीज हुई जो हिट साबित हुई थी। इसके अगले साल ही सलमान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म दबंग सुपरहिट रही। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान पुलिसवाले चुलबुल पांडे के रोल में थे, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। पहले दिन ही फिल्म ने 14.5 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था। फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।