Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आचार्य प्रमोद ने आंदोलन के लिए CM को जिम्मेदार ठहराया

जयपुर

राजस्थान के बेरोजगारों का विरोध अब सियासी रंग लेने लगा है। इस आंदोलन के लिए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है। आचार्य प्रमोद ने ट्वीट कर खुद की मुसीबत को प्रियंका गांधी के गले में डालने का आरोप भी लगाया।

आचार्य प्रमोद ने ट्वीट किया है- यूपी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना दे रहे राजस्थान के बेरोजगारों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को तत्काल बातचीत कर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। अपनी मुसीबत को प्रियंका गांधी जी के गले में डाल देना उचित नहीं है। बेरोजगार आचार्य प्रमोद के ट्वीट को रिट्वीट कर मुख्यमंत्री से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *