Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

घाटी में आतंकियों के हाथ लग सकते हैं तालिबान के लूटे अमेरिकी हथियार, माहौल बिगाड़ने की फिराक में ISI

नई दिल्ली

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI सरहद पर अपनी नापाक साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर सकती है। इतना ही नहीं तालिबान के नाम पर वह जम्मू-कश्मीर में जेहादी ताकतों को उकसाकर बड़ी साजिश रचने की फिराक में है।

इसके लिए वह अफगानिस्तान में लूटे गए अमेरिकी हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकता है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के डीजी पंकज कुमार सिंह ने ये बातें कही हैं।

अर्धसैनिक बल के 57वें स्थापना दिवस से एक दिन पहले पंकज सिंह ने कहा कि तालिबान के कैडर अब आजाद हैं। उनके पास हथियार भी हैं। इसलिए यह चिंता का विषय है। हम पूरी तरह तैयार हैं और अपनी सहयोगी एजेंसियों के संपर्क में भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *