नगर परिषद ने तोड़े अतिक्रमण, कांग्रेस नेता व पार्षद पति भी उतरे विरोध में
by seemasandesh
विधायक व सभापति मुर्दाबाद के लगाए नारे, नगर परिषद पर तानाशाही करने का लगाया आरोप हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में बुधवार सुबह नगर परिषद कर्मचारियों की ओर से अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई। रिहायशी मकान तोड़ने का इन मकानों में रहने वाले लोगों व वार्डवासियों के साथ कांग्रेस नेता व पार्षद पति की ओर से भी जमकर विरोध किया गया। यहां तक कि विधायक चौधरी विनोद कुमार व नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेस नेता व पार्षद पति ने नगर परिषद पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि आशियाने तोड़ने के विरोध में किए जाने वाले आंदोलन में वार्डवासियों का सहयोग किया जाएगा। नगर परिषद कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद उक्त जगह पर यह भूमि नगर परिषद की सम्पति है, लिखा बोर्ड लगा दिया।