Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर से चुराई 2 करोड़ की ज्वैलरी भी बरामद, सूरत के होटल से किया गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर के पांच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में 2 करोड़ रुपए की ज्वैलरी चुराने वाले शातिर चोर जयेश रावजी सेजपाल को पुलिस ने पकड़ लिया है। पांच दिनों तक लगातार पीछा कर पुलिस ने जयेश को गुजरात में सूरत से पकड़ा है। जयेश सूरत में एक होटल में ठहरा हुआ था।

बताया जा रहा है कि जयेश के कब्जे से पुलिस ने जयपुर में होटल क्लार्क्स आमेर से चोर किए 2 करोड़ के गहने भी बरामद कर लिए हैं। यह गहने जयेश ने 25 नवंबर को मुंबई निवासी मुंबई निवासी राहुल बंथली के कमरे से चुराए थे। वे छत्तीसगढ़ में रहने वाले अपने रिश्तेदार राजीव बोथरा की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तक पुलिस की टीम शातिर बदमाश जयेश को लेकर जयपुर पहुंचेगी। यहां पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *