सूरतगढ़ (सीमा संदेश)। पंचायत समिति डायरेक्टर चुनाव में कांग्रेस व भाजपा ने ऐन वक्त पत्ते खोलते हुए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर निर्वाचन अधिकारी को सौंपी। कुल 23 जोन में कांग्रेस व भाजपा ने 22 जोन में उम्मीदवार उतारे हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सिंगरासर व मोकलसर के जोन नं. 11 में निर्दलीय प्रत्याशी परतूराम का एकमात्र नामांकन जमा होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।