नई दिल्ली
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गुरुवार को अचानक बहुत सारे यूजर्स के फॉलोअर्स की संख्या घट गई। इनमें आम यूजर्स के साथ ही कई बड़े सेलेब्रिटी और नेता भी शामिल रहे। कंपनी की तरफ से इसे लेकर ना तो कोई नई पॉलिसी घोषित की गई और ना ही यूजर्स की तरफ से ट्वीट्स के जरिए शिकायत करने के बावजूद फॉलोअर्स घटने का कारण ही बताया।
इसके चलते यूजर्स के बीच ट्विटर पर ही इसे लेकर डिबेट शुरू हो गई। यूजर्स ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि पराग अग्रवाल के ट्विटर का नया CEO बनने के बाद जान-बूझकर फॉलोअर्स की संख्या कम की जा रही है। विपक्षी दलों से जुड़े कई नेताओं और उनके समर्थकों ने इसे पराग अग्रवाल और भाजपा के बीच की मिलीभगत बताया।