Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कई दिनों बाद कोरोना मरीज मिला, डेंगू के 300 से ज्यादा रोगी, विभाग अलर्ट

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। श्रीगंगानगर में शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई। कोरोना की नई चेतावनी को देखते हुए श्रीगंगानगर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं जिले में डेंगू का फैलाव जारी हैै। सरकारी आंकड़ों में डेंगू के मरीज 300 के पार हो गए है, कोरोना से आने की आंशका को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए है। इसको लेकर शुक्रवार को पीएमओ कार्यालय में पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में शुक्रवार को करीब 3 सौ डेंगू के मरीज हो गए है, जबकि इस संख्या से अधिक डेंगू के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर आॅकड़े छुपाने के आरोन लगने शुरू हो गए है। जिला अस्पताल में भी आधा दर्जन से अधिक भर्ती मरीजों का इलाज चल रहें है।
पीएमओ डॉ. बलदेवसिंह ने बताया कि डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए हुए है। प्रतिदिन डेंगू के मरीज आ रहे है। इसका खतरा बरकार बना हुआ है। कोरोना को लेकर आज सभी डॉक्टरों के साथ बैठक हुई है। कोरोना पॉजिटिव और कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए है। आॅक्सीजन और दवाईयों की प्रर्याप्त व्यवस्था कर लग गई है। बैठक के बाद कोरोना वार्ड, आॅक्सीन प्लॉट का निरीक्षण किया गया।
सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा ने बताया कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। इसलिए सभी को कोरोना बचाव की पहली व दूसरी डोज लगवा लेनी चहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *