Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिहाड़े पर नगर कीर्तन 8 को

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिहाड़ा 12 दिसम्बर, रविवार को विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रधान स. हरजीत सिंह जोली ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में 19 नवंबर से आरंभ हुए श्री सहज पाठ का भोग 12 दिसम्बर को डाला जाएगा। गुरुपर्व के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत 8 दिसम्बर बुधवार को दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा साहिब से विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा जोकि शहर के मुख्य मार्गों व गुरुद्वारों से होता हुआ शाम को वापिस गुरुद्वारा साहिब में पहुंचेगा। 9 दिसम्बर गुरूवार से 11 दिसम्बर, शनिवार तक रोजाना सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक कीर्तन दीवान सजाए जाएंगे। इसमें हुजूरी रागी जत्था गु. श्री बंगला साहिब, दिल्ली वाले भाई सुरजीत सिंह रंगीला व रागी जत्था भाई सतपाल सिंह तथा रागी जत्था भाई जसपिन्दर सिंह हुजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब, अमृतसर सहित हुजूरी रागी जत्था भाई गुरविंदर सिंह हीरा व कथावाचक भाई गगनदीप सिंह कथा कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा सचिव स गुरबचनसिंह कोचर ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम के तहत 12 दिसम्बर, रविवार प्रात: 8 बजे श्री सहज पाठ के भोग के उपरांत विशेष कीर्तन दीवान सजाया जाएगा, जिसमें श्री कलगीधर कीर्तन फ्री ट्रेनिंग सेंटर के बच्चे व स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों सहित स्थानीय व बाहर से आए रागी जत्थे व कथावाचक कथा-कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *