Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कटरीना की शादी के लिए बहन नताशा जयपुर पहुंचीं

जयपुर

कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को होने वाली शादी के लिए सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। दोनों होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में सात फेरे लेंगे। सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर कटरीना की बहन नताशा अपने परिवार के साथ पहुंची। वे यहां से सीधे सिक्स सेंसेस फोर्ट के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट पर कुल 25 लोगों की टीम मेहमानों को रिसीव करने के लिए रखी गई है।

सोमवार को कटरीना के परिवार के 32 सदस्य व अन्य सेलिब्रिटी जयपुर पहुंच रहे हैं। ये सभी लोग मुंबई से एक विमान से दोपहर तक पहुंचेंगे। इनके अलावा अलग-अलग फ्लाइट्स से 8 और सेलिब्रिटी आएंगे। कटरीना और विक्की भी शाम तक एक अलग चार्टर से जयपुर पहुंचेंगे। उनके साथ 12 और सदस्य होंगे।

वहीं, बाउंसर्स की टीम भी होटल और एयरपोर्ट पर पहुंच गई है। उन्होंने सिक्योरिटी की व्यवस्था संभाल ली है। सिक्योरिटी को देखते हुए होटल का लैंडलाइन भी बंद करा दिया है। इसके साथ ही सिक्योरिटी टीम को मोबाइल यूज न करने का आदेश दिया गया है। बाउंसर्स को वॉकी टॉकी थमा दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *