जयपुर
जयपुर में ओमिक्रॉन के 9 मरीज मिलने के बावजूद कांग्रेस नेता 12 दिसंबर को बड़ी रैली करने पर अड़े हुए हैं। शहर में रैली करने से आगे खतरा और बढ़ गया है। कल बीजेपी ने इनडोर में हजारों कार्यकर्ताओं को बुलाकर जनप्रतिनिधि सम्मेलन किया। कल ही 9 लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। खतरा सामने होने के बावजूद दोनों पार्टियों प्राथमिकता में सियासत पहले दिख रही है, पब्लिक हेल्थ बाद में।