Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अमेजन पार्सल ऑफिस में लूट, नकाबपोश छह लुटरों ने सरियों से किया हमला, ले गए 7.95 लाख कैश

बीकानेर

अमेजन के पार्सल डिलिवर करने वाले ऑफिस में बाइक से आई नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की है। छह युवक महज ढाई मिनट में 7 लाख 95 हजार रुपए लूट ले गए। वहां कर्मचारियों को पीटा भी। कई कर्मचारी घायल भी हुए हैं। बाइक सवार बदमाशों ने बीकानेर के शिव वैली कॉलोनी स्थित ऑफिस में रविवार की रात वारदात को अंजाम दिया है। 12 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी लुटेरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

घायल राजकुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनके ऑफिस में 34 युवक काम करते हैं। रविवार रात साढ़े आठ बजे के आसपास हम तीन रह गए। अचानक से छह युवक आए। इन युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। ऑफिस के बारे में पूछताछ करने लगे। हम जवाब देते उससे पहले ही मिर्ची पावडर डालने लगे। हमारे पास कोई हथियार नहीं था। कुर्सियों से ही बचाव किया और वापस हमला भी किया। इसका कोई खास असर नहीं था। उन लोगों के पास लोहे के पाइप थे। वो पाइप से वार करते हुए आगे बढ़ते गए। राजकुमार के सिर में चोट लगी, जिससे उसे बेहोशी आने लगी। नारायण व रतन पुरी पर भी हमला किया। ये दोनों कैश का मिलान कर रहे थे। दोनों से रुपए लूट ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *