तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को सेना का हेलिकॉप्टर Mi-17V5 क्रैश हो गया। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सेना के 12 अन्य अफसर सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 11 अफसरों की मौत हो गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग रेस्क्यू टीम के साथ आग बुझाते नजर आए। फोटोज में देखिए यह हादसा…
हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद रेस्क्यू टीम जब कुन्नूर के घने जंगलों में पहुंची तो बुरी तरह से जल चुके शव इस तरह पड़े नजर आए।

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश होते ही धू-धू कर जलने लगा। आग के बीच कुछ ही देर में राख का ढेर नजर आने लगा।
हेलिकॉप्टर पहाड़ी के पास क्रैश हुआ। कुछ ही देर में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि, तब तक 4 अधिकारियों के शव बरामद किए जा चुके थे।

CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद टुकड़ों में बंट गया।
चॉपर के क्रैश होने के बाद आसपास के पेड़ों में भी आग लग गई। फायर कंट्रोल टीम ने पानी डालकर इस आग को बुझाया।
हेलिकॉप्टर गिरने के बाद कुछ ही देर में आस-पास धुआं ही धुआं नजर आने लगा। हादसे के बाद यहां बड़ी तादाद में स्थानीय लोग जमा हो गए।
हेलिकॉप्टर जहां क्रैश हुआ, वहां आसपास के कई पेड़ गिर गए। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हुई।
क्रैश होने वाले चॉपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सेना के 12 अन्य अफसर सवार थे।

रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए। लोगों ने पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए ले जाते रेस्क्यू ऑपरेशन दल के कर्मचारी। पहाड़ी के नीचे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।