एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पूछताछ में शामिल होने के लिए आज ED के दिल्ली आफिस पहुंची हैं। एक्ट्रेस कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के जबरन वसूली मामले में गवाह हैं। ED ने जैकलीन को तीसरी बार इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। सुकेश दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। जैकलीन को रविवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोक दिया गया था। वह सलमान खान के ‘द-बैंग’ टूर के लिए रियाद जा रहीं थीं। इस मामले में ED ने एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ भी पूछाताछ कर चुकी है।