अगर आप इन दिनों अपना पैसा निवेश करने के लिए कोई ऐसी स्कीम की तलाश में हैं जहां आपका पैसा भी सुरक्षित रहे और आपको बेहतर ब्याज भी मिले तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। इन दोनों ही स्कीम्स में आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करके बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको ग्राफिक्स के जरिए पोस्ट ऑफिस PPF और RD स्कीम के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप अपने लिए सही स्कीम का चुनाव कर सकें।