मुंबई
आज शेयर बाजार दूसरे दिन भारी तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1016 पॉइंट्स की तेजी के साथ 58,649 पर बंद हुआ। मार्केट कैप में 3.53 लाख करोड़ रुपए की बढ़त रही। कल यह 260.67 लाख करोड़ रुपए था। आज 264.20 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
मारुति, बजाज फाइनेंस, SBI और बजाज फिनसर्व के शेयर 3-3% से ज्यादा बढ़े। जबकि सनफार्मा, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, एयरटेल, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर 2-2% बढ़कर बंद हुए। बाजार में बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयर्स ने धमाल मचाया।