भादरा (सीमा सन्देश)। प्रशासन गांवों के संग शिविरों के माध्यम से जहां अनेक कार्य मौके पर हो रहे हैं। वही किसानों को संकट के समय घर पहुंच कर सहायता देता प्रशासन का हाथ सहारा दे रहा है। प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर में भादरा कृषि उपज मंडी द्वारा राजीव गांधी कृषक साथी योजना में कुल 21 किसानों एवं किसान परिवारों को सहायता राशि से लाभान्वित किया है तथा कुल राशि 17 लाख 20 हजार की सहायता राशि किसान परिवारों को उपलब्ध कराई है। जिनमें परिजनों को खो चुके महेंद्र पुत्र मोलू राम,श्रीमती सुमित्रा धर्मपत्नी विनोद कुमार, श्रीमति सावित्री धर्मपत्नी स्व. बलराम, श्रीमति रमेश धर्मपत्नी अमर सिंह, श्रीमती हरकुरी धर्मपत्नी स्व.मोहन सिंह, श्रीमति इंद्रावती धर्मपत्नी स्व. जय नारायण को दो-दो लाख की सहायता राशि मंडी समिति द्वारा दी गई है । भादरा उपखंड अधिकारी शंकुतला चौधरी ने बताया कि मंडी समिति द्वारा सहायता राशि का चैक किसान के परिवारजनों को उसके गांव में जाकर शिविर में दिया जाना संकट के समय परिवार को सांत्वना दिये जैसा लगता हैं। मंडी सचिव पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने राजीव गांधी कृषक साथी योजना की जानकारी देते हुए इस योजना में कृषि कार्य कार्य करते समय दुर्घटना में मृत्यु होने अथवा मंडी में उपज बेचने आते एवं वापस जाते समय दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में परिवार जनों को सहायता दी जाती हैं। वहीं खेती का काम करते समय दुर्घटना में अंग भंग हो जाने पर किसान को सहायता राशि दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में अब तक कुल 21 किसान परिवारों को लाभान्वित किया गया है तथा 17 लाख 20 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई हैं।