संदिग्ध बदमाश पुलिस की पकड से बाहर
श्रीगंगानगर। सादुलशहर में इन दिनों चोरी एवं छीना-झपट्टी की घटनाएं काफी बढ चुकी है। आए दिन अज्ञात चोर घरों के ताले तोडकर, दीवारे फांदकर जहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, वहीं सरे दोपहर काउंटर का लॉक तोडकर जहां नकदी ले जाने की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों का हौंसला इतना बढ चुका है कि गत रात्रि वाडर् नंबर 8 में तो घर के आगे खडी एक महिला से मोबाइल छीनने एवं गले में पहनी सोने की चैन तोडने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि महिला ने मुकाबला किया और शोर सुनकर परिजन घर के बाहर आते देख बदमाश भाग निकला। इससे पूवर् दीपावली की रात वार्ड नंबर 18 में अज्ञात चोर द्वारा तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद 6 नवंबर को श्री सत्यनारायण मंदिर के पास दो नकाबपोश बाइक सवार युवक ई-मित्रा संचालक की दराज का लॉक तोडकर 99 हजार रूपए सरे दोपहर चोरी कर ले गए। इस बीच अज्ञात चोरों ने एक सरकारी अध्यापिका सुलोचना पत्नी स्व. बलवंत राम के घर एवं अलमारियों के लोक तोडकर 50 हजार की नकदी एवं सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी की कुछ और भी घटनाएं हुई परंतु पुलिस रिकार्ड में दर्ज नहीं हुई। इसमें दुखद पहलू यह भी है कि ई-मित्रा संचालक ने पुलिस को बाइक सवार नकाबपोश युवक का पता, राशन कार्ड, फोटो, फोन नंबर, बाइक नंबर सहित अन्य दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध करवा दिए। फिर भी पुलिस बदमाशों को पकडने में कामयाब नहीं हो रही।