खाजूवाला (सीमा सन्देश)। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को जानकारी दी गई। रविवार को खाजूवाला तहसील 3 पीडब्ल्यूएम ग्राम में महिला किसानों को रबी फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया गया। साथ ही फसल बीमा के लिए जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा के यूनिवर्सल सोमपीओ जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधि प्रदीप डांगला ने ऋणी व अऋणी किसानों को बैंक से फसल बीमा कराने को कहा। अऋणी किसान सीएससी व सहकारी समिति व बैंक से और फसल बीमा ऐप के माध्यम से बीमा कराने के बारे में जानकारी दी गई। बीमा कराने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर से पहले पहले किसानो को अपना बीमा कराने को कहा गया। उन्हे बताया गया कि फसलों का नुकसान होने पर देने की प्रीमियम राशि से 5 गुना अधिक भरपाई होती है। इसलिए किसान समय पर बीमा जरूर करवाए और इस योजना का लाभ उठाएं।