Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में जयपुर का दिन सबसे ठंडा:बीकानेर, सीकर, चूरू, गंगानगर में राहत नहीं, 2 दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

जयपुर

राजस्थान में सोमवार को भले ही न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। सुबह से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। आज भी जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ समेत कई जगह आसमान में हल्के बादल और धुंध छायी रही। सीकर, चूरू समेत कई शहरों में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राज्य में सबसे कम तापमान फतेहपुर शेखावाटी में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, कोटा, उदयपुर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर चला गया। जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सबसे कम था।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, आज डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान में 4 अंक बढ़कर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 10.6 पर पहुंच गया। दक्षिणी राजस्थान के अन्य जिले चित्तौड़गढ़ में रविवार के मुकाबले तापमान में आज 3.7 डिग्री सेल्सियस और भीलवाड़ा में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *