Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ताओं का जताया आभार

  • पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ तालमेल बना जल्द शुरू करवाएंगे काम
    श्रीगंगानगर।
    बार एसोसिएशन के चुनाव समाप्त होने के बाद पहले दिन नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं एक-एक चैम्बर में पहुंच आभार जताया। वहीं अध्यक्ष निर्वाचित हुए सीताराम बिश्नोई और उपाध्यक्ष बने विक्रम गोदारा को आज दूसरे दिन भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा दोपहर को एसोसिएशन कार्यालय परिसर में सभी अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया। जहां लड्डू बांट कर सभी का मुंह मीठा करवाया गया। उधर, अध्यक्ष पद पर पराजित प्रत्याशी श्रीमती भावना स्वामी ने भी जिला कलक्टरेट परिसर और न्यायालय परिसरों में जाकर अधिवक्ताओं का आभार जताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में कार्यभार ग्रहण कर नई कार्यकारिणी का गठन करने के तुरंत बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से प्रस्तावित नए कोर्ट परिसर के निर्माण को लेकर तमाम प्रक्रिया की जानकारी ली जाएगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ तालमेल कायम कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम ने बताया कि नए परिसर में अधिवक्ताओं के लिए 200 चेंबर का निर्माण प्रस्तावित किया गया है, जो करीब पंद्रह सौ अधिवक्ताओं की संख्या को देखते हुए बहुत कम है। पूरा प्रयास रहेगा कि कम से कम 400 चेंबर की जाए। इसके लिए कार्यकारिणी और सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं का साथ तथा मार्गदर्शन लिया जाएगा। नए परिसर के निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए मॉनिटरिंग कमेटी का गठन भी निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही कर लिया जाएगा। पूरा प्रयास रहेगा कि बार संघ के फंड का सही मायने में उपयोग हो। अनावश्यक खर्चों से बचा जाएगा। नई कार्यकारिणी का शपथ कार्यक्रम भी संक्षिप्त और साधारण रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *